Developed by CLOUDi7
अमिताभ बच्चन के बाद अब उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी हुए कोरोना पॉजिटिव
अमिताभ बच्चन के बाद अब उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी हुए कोरोना पॉजिटिव
Radha Singh
वही जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे एक्टर अभिषेक बच्चन शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी खुद अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर दी। जानकारी देते हुए पहले अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। अस्पताल अधिकारियों को सूचना दे रहा है। परिजनों और स्टाफ की भी जांच करा ली गई हैं। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।’ उन्होंने यह भी लिखा , ‘पिछले दस दिन में मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से भी अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें।’
https://twitter.com/SrBachchan/status/1282002456063295490?s=20
फिर कुछ ही मिनट में अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, ‘आज मैं और पिता दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हम दोनों को हल्के लक्षण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने सभी आवश्यक अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार और कर्मचारियों सभी की जांच करा रहे हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं। धन्यवाद।’
https://twitter.com/juniorbachchan/status/1282018653215395840?s=20
इसके अलावा अभिषेक बच्चन ने दूसरे ट्वीट में जानकारी दी है कि- ‘बीएमसी हमारे संपर्क में है और हम उनका पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं।
https://twitter.com/juniorbachchan/status/1282018800171278336?s=20
इस खबर के आते ही फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
यह भी पढें : बिग बी के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन हुए कोरोना पॉजिटिव , रेखा का बंगला सील
[…] यह भी पढें : अमिताभ बच्चन के बाद अब उनके बेटे अभिषे… […]