Developed by CLOUDi7
भूमिपूजन के बाद योगी ने राम मंदिर को लेकर कही दीं ये बड़ी बातें…
राधा सिंह। 05/08/2020

राम मंदिर निर्माण की प्रकिया शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए नींव की पहली ईंट रख दी है। भूमिपूजन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पांच सदी के बाद आज 135 करोड़ भारतवासियों का संकल्प साकार हो रहा है। उन्होंने कहा देश में लोकतांत्रिक तरीकों के साथ ही मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।
राम मंदिर के लिए भूमिपूजन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच सदी के बाद आज 135 करोड़ भारतवासियों का संकल्प पूरा हो रहा है। देश में लोकतांत्रिक तरीकों के साथ ही मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि इस घड़ी की प्रतीक्षा में कई पीढ़ियां गुजर चुकी हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूझबूझ और प्रयासों के कारण आज संकल्प पूरा हो रहा है. हमने तीन साल पहले अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम शुरू किया था, आज उसकी सिद्धि हो रही है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो संकल्प 6 साल पहले लेकर चले थे वो आज पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की लोकतांत्रिक शक्ति और यहां की न्यायपालिका ने दुनिया को दिखा दिया है कि विवाद के मुद्दों को शांतिपूर्वक, लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से सुलझाया जा सकता है। सीएम योगी ने कहा कि अवधपुरी का जो गौरवपूर्ण सपना हमने देखा तो उसका एहसास आपको भी होगा। इसके लिए हमने जो दीपोत्सव शुरू किया आज उसकी सिद्धि हो रही है।
सीएम योगी ने कहा कि मंदिर निर्माण का कार्य राम जन्मभूमि न्यास करेगा लेकिन इस अवधपूरी के भौतिक विकास के लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान हम कोशिश करेंगे कि इस नगर की सांस्कृति विरासत को अक्षुण्ण रखा जाए। सीएम योगी ने कहा कि पीएम ने अयोध्या के लिए रामायण सर्किट को मंजूरी दी और इसके बाद यहां और इसके आस-पास तमाम गतिविधियां शुरू हुई। सीएम ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए भावुकता और उत्साह का दिन है। ये दिन इसलिए अहम है कि आज संघ प्रमुख भी यहां आए हैं। सीएम ने इस मौके पर सभी धर्माचार्यों और संतों के प्रति आभार व्यक्त किया।
[…] […]