Developed by CLOUDi7
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदला आगरा के “मुगल संग्रहालय” का नाम…

शुभेन्द्र धर द्विवेदी | १५/०९/२०२०
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में बन रहे मुगल संग्रहालय का नाम बदल कर छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर कर दिया है। यह निर्माणाधीन संग्रहालय मुगलों की विशेष उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि योगी ने 14 सितंबर सोमवार को यहां अपने सरकारी आवास पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आगरा मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान यह आदेश दिए।
मुख्यमत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा
आगरा में निर्माणाधीन म्यूजियम को छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से जाना जाएगा।
आपके नए उत्तर प्रदेश में गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों का कोई स्थान नहीं।
हम सबके नायक शिवाजी महाराज हैं।
जय हिन्द, जय भारत।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 14, 2020
ताजमहल के पूर्वी गेट के नजदीक बन रहे मुगल संग्रहालय में मुगलों के दौर में हासिल की गई राजनीतिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों को कलाकृतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। लगभग 52 वर्ग मीटर क्षेत्र में बन रहे इस संग्रहालय के निर्माण पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वर्ष 2017 में बनना शुरू हुए इस संग्रहालय का निर्माण 2019 तक पूरा हो जाना था।
योगी ने समीक्षा बैठक में आगरा मंडल में खारे पानी की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि पेयजल की योजनाओं पर खास ध्यान दिया जाए। लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अटल भूजल योजना के तहत कार्य कराया जाए। जल-जीवन मिशन की योजनाएं आगे बढ़ाई जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा स्मार्ट सिटी और अमृत योजना के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए।
मुसहर बस्ती में डीएम का अचानक दौरा , लेखपाल सस्पेंड
दुनिया के सबसे तेज ‘ह्यूमन कैलकुलेटर’,जिसने बनाया यह रिकॉर्ड
दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर “बृहदेश्वर मन्दिर”