Developed by CLOUDi7
जानिए कहां की डीएम नें निभाया बेटे का फर्ज पिता के पार्थिव शरीर को दी मुखाग्नि , और पिंडदान भी किया
ATI DESK | 10-08-2020
आजकल बेटियां हर वो काम कर रही है जो बेटे करते थे ,आज के दौर में बेटियां किसी से कम नहीं है । ऐसा कुछ देखने को मिला उत्तर प्रदेश के हापुड़ में जहाँ हापुड़ की जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बेटे का फर्ज निभाते हुए अपने (सेवानिवृत्त आईएएस) पिता डीपी सिंह का अंतिम संस्कार किया। बता दें कि लंबी बीमारी के बाद रविवार की सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान डीपी सिंह का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गंगा किनारे ब्रजघाट में किया गया।
इस मौके पर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने परंपराओं को दरकिनार करते हुए अपने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इससे पहले उन्होंने पिंडदान भी किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अफसर कई जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी और गणमान्य लोग वहां मौजूद थे।गौरतलब है कि डीएम अदिति सिंह के पिता आईएएस अधिकारी थे। वह बनारस के मंडलायुक्त के साथ साथ केंद्र सरकार में कई पदों पर रहे थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वह अपनी पुत्री जिलाधिकारी अदिति सिंह के साथ ही रहते थे। पिछले कई माह से हृदय व अन्य बीमारी के कारण बीमार चल रहे थे। दो दिन पहले उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जहां रविवार की सुबह उनका निधन हो गया। दोपहर को ब्रजघाट गंगा किनारे श्मशान घाट में पूरे वैदिक रीति रिवाज से उनका दाह संस्कार किया गया। डीएम अदिति सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस अवसर पर हापुड़ विधायक हापुड़ जिलाधिकारी अदिति सिंह के पिता व पूर्व आईएएस धनंजय प्रसाद सिंह का रविवार सुबह लंबी बीमारी के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। गंगानगरी ब्रजघाट गंगा तट पर दिवंगत का अंतिम संस्कार किया गया। डीएम ने खुद गमगीन माहौल में पिता की चिता को मुखाग्नी दी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों समेत पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
[…] […]