Developed by CLOUDi7
जानिए आज उत्तराखंड की नई मुख्यमंत्री कौन ???
आपने नायक फिल्म तो देखा ही होगी। इस फिल्म में अनिल कपूर ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया है जो एक दिन के लिए सूबे का मुख्यमंत्री चुना जाता है। इस एक दिन में ही वो शख्स इतना कुछ कर दिखाता है कि जनता उसे ही मु्ख्यमंत्री चुन लेती है।ये तो बात है रील लाइफ की। अगर रियल लाइफ में ऐसा कुछ हो जाए तो कैसा लगेगा। तो आइए हम आपको बताते हैं कि उत्तरखंड में रियल लाइफ में ऐसा ही कुछ हुआ जिसमें 21 साल की एक लड़की को 1 दिन का मुख्यमंत्री बनाया गया है। आज यानी 24 जनवरी को उत्तराखंड को नया मुख्यमंत्री मिलेगा।महज 21 साल की सृष्टि गोस्वामी 1 दिन के लिए उत्तराखंड सरकार की कमान संभालेंगी। इस दौरान वे कई विभागों के प्रजेंटेशन देखेंगी और कार्यों की समीक्षा भी करेंगी।
जौनपुर : था्नागद्दी में बालिका दिवस पर बेटियों से कराया गया मुख्यमंत्री जन आरोग्य का उद्घाटन
राज्य के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सृष्टि को एक दिन का मुख्यमंत्री बनाने की हरी झंडी पहले ही दे दी है। बालिका दिवस के अवसर पर आज की औपचारिकता पूरी की जाएगी। राज्य में पहली बार हो रहे इस घटनाक्रम को लेकर लोगों में उत्सुकता देखी जा सकती है। इसको लेकर तैयारी भी लगभग पूरी कर ली गई है।
दरअसल, सृष्टि के पिता प्रवीण पुरी ने कहा कि आज उनका सिर गर्व सर ऊंचा हो गया है।उनकी बेटी आज उस मुकाम पर पहुंच गई है, जहां पहुंचने के लिए लोग सपने देखते हैं।पूरे देश में पहली बार ऐसा होने जा रहा है, जब मेरी बेटी एक दिन के लिए ही सही प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेगी।
24 जनवरी को बालिका दिवस पर एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनने वाली दौलतपुर गांव की बेटी सृष्टि गोस्वामी बचपन से ही होनहार है। 2018 में बाल विधानसभा में बाल विधायक भी चुनी जा चुकी हैं।वर्ष 2019 में सृष्टि गर्ल्स इंटरनेशनल लीडरशिप के लिए थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।सृष्टि पिछले दो साल से ‘आरंभ’ नामक योजना चला रही हैं।इसमें क्षेत्र के गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के साथ मुफ्त में किताबें भी मुहैया कराती हैं।
हरिद्वार जिले के बहादराबाद विकासखंड के दौलतपुर गांव की बेटी सृष्टि गोस्वामी एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनेगी। सृष्टि बतौर मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी, सृष्टि की इस उपलब्धि के लिए गांव में जश्न का माहौल है. परिवार से लेकर ग्रामीण खुशियां मना रहे हैं। बृहस्पतिवार को सृष्टि के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
सृष्टि गोस्वामी को बालिका दिवस पर एक दिन का सीएम बनाने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंजूरी दे दी है। सृष्टि रुड़की के बीएसएम पीजी कॉलेज की बीएससी एग्रीकल्चर की छात्रा है।पिता प्रवीण पुरी दौलतपुर गांव में किराने की छोटी सी दुकान चलाते हैं।मां सुधा गोस्वामी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। छोटा भाई श्रेष्ठ पुरी कक्षा 11 का छात्र है।
[…] […]