Developed by CLOUDi7
जानिए आखिर क्यों बैन नहीं हुआ PUBG और ZOOM ऐप
जानिए आखिर क्यों बैन नहीं हुआ PUBG और ZOOM ऐप
शुभेन्द्र धर द्विवेदी | 01-07-2020

भारत में 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।इनमें टिक-टॉक, हेलो, कैम स्कैनर और लाइक जैसे लोकप्रिय एप शामिल हैं। इन ऐप्स पर बैन लगाने के बाद अब PUBG और ZOOM ऐप् को भी चाइनीज ऐप बताकर बैन करने की मांग की जा रही है।लोगों का कहना है कि इन ऐप्स को भी बैन करना चाहिए क्यों की ये ऐप्स भी चाइनीज कंपनीयों के द्वारा बनाया गया है।
तो चलिए आपको बताते है कि आखिर क्या है PUBG और ZOOM ऐप को बैन न करने की वजह
दरअसल PUBG यानी प्लेयर्स अननोन बैकग्राउंड और ZOOM ऐप चाइनीज ऐप नहीं है बल्कि चाइनीज कंपनियों द्वारा इन ऐप्स में निवेश किया गया है।जिससे इन ऐप्स को चाइनीज बताया जाता है।आपको बतादें की PUBG दक्षिण कोरिया की टेक कंपनी ब्लूहोल का गमिंगे ऐप है।जिसे वर्ष 2000 में आई जापानी फिल्म बैटल रॉयल से प्रेरित होकर बनाया है।
आपको बता दें कि शुरुआती दिनों में चीन की सबसे बड़ी गेमिंग कंपनी टेंसेंट गेम्स ने पबजी को घरेलू बाजार में पेश किया था। इसके साथ ही गेम बनाने वाली कंपनी की कुछ फीसदी हिस्सेदारी भी खरीदी थी। हालांकि, कुछ समय के बाद चीन में इस गेम पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद कंपनी ने इस गेम को गेम ऑफ पीस के नए नाम के साथ दोबारा लॉन्च किया था। इस तरह देखा जाए तो पबजी गेम की मालिकी मिक्स है और इसे पूरी तरह से चीनी एप नहीं कहा जा सकता है।
वहीं अगर बात करें ZOOM ऐप की तो इसे बनाने वाले का नाम ERIC YUAN है जिसका जन्म चीन में हुए था।मगर यह व्यक्ति चीनी नहीं बल्कि अमेरिकी नागरिक है। ERIC YUAN मूल रूप से अमेरिका के नागरिक है।इसी वजह से ZOOM ऐप पर भी प्रतिबंध नहीं लगाया गया है ।
[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]