Developed by CLOUDi7
प्रियंका चोपड़ा के घर आई नन्ही परी, इस बार फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी…
राधा सिंह | 28-07-2020

बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए आ गई है एक बड़ी खुशखबरी प्रियंका चोपड़ा के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है। अगर आप सोच रहे है कि प्रियंका मां बन गई हैं तो आपको बता दें कि प्रियंका मां नहीं बल्की चाची बन गई हैं। निक के बड़े भाई जोए जोनास और सोफी टर्नर के घर एक बेबी गर्ल पैदा हुई है। सोफी टर्नर ने अपने एक बयान में कहा, “सोफी टर्नर और जोए जोनस को बताते हुए खुशी हो रही है कि उनके घर में बेबी का जन्म हुआ है। ” बेबी गर्ल का नाम विला रखा गया है और वह लॉस एंजिल्स में पैदा हुई है।
राम मंदिर निर्माण के लिए सोने-चांदी के दान से भरा भंडार, अब ट्रस्ट ने की दानदाताओं से ये अपील…
जोनस और सोफी टर्नर इस खुशी के पल को परिवार और दोस्तों के साथ एन्जॉय करेंगे। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सोफी टर्नर के काफी करीब है। प्रेग्नेंसी के दौरान सोफी टर्नर प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन में दिखाई दी थीं। इसके अलावा सोफी प्रियंका और निक की शादी सालगिरह के सेलिब्रेशन में दिखाई दी थी। उस वक्त सोफी प्रेग्नेंसी की शुरूआत हुई थी।

सोफी ने गेम ऑफ थ्रोन्स जैसे पॉपुलर शो में काम किया है। सोफी टर्नर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जोए जोनस से उनकी पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई। दोनों कई-कई घंटों बात करते थे। अक्टूबर 2017 में दोनों की सगाई का खुलासा हुआ था। दो साल बाद दोनों ने दो सेरेमनी के साथ शादी की।
पहली सेरेमनी 1 मई 2019 को बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड के बाद लास वेगास में रखी गई थी। इस अवार्ड नाइट में जोनस ब्रदर्स ने परफॉर्म किया था। जून में दोनों ने फ्रांस में शादी की। फ्रांस को जोनस ब्रदर्स अपने लिए एक मुचुअल ग्राउंड मानते हैं। साल 2020 में जोनस ब्रदर्स ने अमेजन प्राइम डॉक्यूमेंट्री ‘हैप्पीनेस कंटिन्युअ’ बनाई। जोए जोनस ने कहा कि उन्होंने बैंड ट्रैक ‘हेजिटेट’ को टर्नर के लिए था। उन्होंने इसके लिए सोफी से वादा किया था। ये गाना का उनको शादी की याद दिलाता है।
[…] […]
[…] […]