Developed by CLOUDi7
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ गई, हुए अस्पताल में भर्ती
Radha Singh | 07-08-2020
लखनऊ-समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। मेदांता के डायरेक्टर डॉ़ राकेश कपूर ने बताया कि मुलायम सिंह को पेटदर्द की शिकायत पर गुरुवार रात अस्पताल लाया गया था। उनकी कोरोना जांच की भी गई, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई।
छुपते छिपाते ना-ना करती ED के दफ्तर पहुंची रिया चक्रवर्ती, हो सकती है 6-7 घंटे तक पूछताछ!
डॉ. कपूर का कहना है कि सपा संरक्षक का इलाज डॉक्टरों की नगरानी में चल रहा है। उनका अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट और यूरिन टेस्ट किया गया है। पेटदर्द कम हुआ है और हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि सभी रिपोर्टो के मूल्यांकन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। ज्ञात हो कि मुलायम सिंह माह भर पहले भी मेदांता में भर्ती हुए थे। उस वक्त उन्हें आंत में समस्या थी। डॉ़ कपूर के मुताबिक, मुलायम सिंह को यूरिनल इंफेक्शन की भी शिकायत है। उनका कोरोना टेस्ट कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
CBI को जांच मिलते ही हुआ सुशांत केस में बड़ा खुलासा!
मुलायम सिंह यादव को इससे पहले भी अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। उनके पेट में लगातार तकलीफ बनी हुई है। इससे पहले उन्हें पेट में सूजन और दर्द होने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है। कोलोनोस्कोपी करके आंत की सफोई की गई थी। इसके बाद सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी।
जानें- सीएम योगी ने पीएम मोदी को राम की यही मूर्ति क्यों की भेंट?
जानिए कहां छिपा है अरबों के खजाने का राज जहां मौजूद है 30 टन सोना
#Chhattisgarh की रहस्यमयी जगह जहाँ बहता है #उल्टा_पानी , जहाँ चढती है उल्टी गाडी़ #mainpat #tours
हीरे की खदान में काम कर रहे मजदूर की चमकी किस्मत, मिला इतना हीरा की हो गया मालामाल
लखनऊ : प्यार हुआ इजहार हुआ फ़िर क्या प्यार अपने ही प्यार का गुनहगार हुआ ???
भारत बना दुनिया का तीसरा कोरोना प्रभावित देश