Developed by CLOUDi7
सख्ती से दिखा शहर में लॉक डाउन का असर.. पत्रकार सुदर्शन सिंह….
सुदर्शन सिंह। 11/07/2020
जौनपुर। उत्तर प्रदेश यसस्वी मुख्य मंत्री श्री आदित्य नाथ योगी जी के आदेशानुसार शहर में रात्रि 10 बजे के बाद से शहर में सख्ती से बंदी का आदेश दे दिए है। जिससे आज जौनपुर में सभी छोटे व बड़ी दुकाने पूर्ण रूप से बंद मिली सिर्फ मेडिकल स्टोर्स की दुकानों को छोड़कर। शहर को बंद करने के बाद प्रशासन के द्वारा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से शहर के कुछ हिस्सों को सेनेटाइज करवाया गया और जगह जगह चौराहों पे भारी मात्रा में पुलिस प्रशासन तैनात की गई थी और मास्क न लगाने वालों पे नजर भी रख रही थी।
सबको सुचना दे दी गई है की दिनांक 13/07/2020 की सुबह 5 बजे तक सम्पूर्ण लॉक डाउन रहेगा जिसका की सबको नियम से पालन करना पडेगा। बिना मास्क के घूमते हुवे या बिना किसी काम के सिर्फ टहलते हुवे पाए जाने पर उचित कार्यवाही भी किया जा सकता है। बताते चले की देश में प्रति दिन कोरोना के संक्रमित मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुवे ये निर्णय लिया गया है। गांव की दुकानों पे बंदी का कोई असर देखने को नहीं मिला रोजाना की तरह आज भी गावं की दुकाने खुली हुई पाई गई।
दिन भर सबसे ज्यादा बीजी रहने वाला शहर ओलंदगंज में भी आज सन्नाटा पसरा हुवा है सिर्फ यातायात के हलचल देखने को मिली। सभी दफ्तर,रेस्टोरेंट आदि सभी जगहों पे बंदी का असर दिखा अब देखना ये है की प्रशासन जिस हिसाब से लगी हुई है क्या उनकी मेहनत रंग लाती है या नहीं।