Developed by CLOUDi7
उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कोरोना संक्रमित
उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कोरोना संक्रमित
Radha Singh | 02-08-2020

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने खुद ही ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।
सुशांत काण्ड में रिया चक्रवर्ती को मिल सकती है लुकआउट नोटिस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लिखा है कि “मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जाँच कराई। जाँच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है। मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन कर लें और आवश्यकता अनुसार अपनी जाँच करा लें।”
85 साल की ‘लठैत दादी’ ने मचाया तहलका, लाठी भांजते ये वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे…
स्वतंत्र देव सिंह ने इस समय खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से निवेदन किया है कि अभी लोग पूरी सावधानी बरतें और सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें।
यह भी पढ़ें;
आखिर कैसे हुई भगवान जगन्नाथ की सुप्रीम जीत